EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट: व्यापारी व जनमानस सतर्क रहें, दोपहर 2 बजे बाद खोलें दुकानें – रोशनलाल उमरवैश्य
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    24 May 2026 19:38 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए व्यापारिक/औद्योगिक सुरक्षा फॉर्म के सदस्य एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौसम संबंधी जारी चेतावनी पर गंभीर चर्चा करते हुए आम जनमानस और व्यापारी वर्ग से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 24 घंटे तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अत्यधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिसमें प्रतापगढ़ जनपद भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई गई। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी व्यापारी भाइयों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपनी दुकानों को दोपहर 2 बजे के बाद ही खोलें। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर होती है, जिससे लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अनुरोध किया कि अत्यधिक जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें और संभव हो तो अपने दैनिक कार्य घरों में रहकर ही संपन्न करें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने की सलाह दी गई, क्योंकि भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर इन्हीं वर्गों पर पड़ता है। रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि प्रशासन और समाज को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें और गर्मी से बचाव संबंधी सावधानियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में यह भी कहा गया कि जिलाधिकारी द्वारा जारी चेतावनी और दिशा-निर्देशों का पालन करना समय की आवश्यकता है। यदि सभी लोग प्रशासनिक एडवाइजरी का गंभीरता से पालन करें, तो गर्मी से होने वाली दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी संकटों को काफी हद तक रोका जा सकता है। बैठक में मौजूद लोगों ने भी जनहित में जारी इस अपील का समर्थन करते हुए कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और गर्मी के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, डॉ. दयाराम मौर्य, आनंद मोहन ओझा, राजीव आर्य, आदर्श कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना