EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरुषोत्तम मास को लेकर लगातार दूसरे रविवार को केसरयुक्त लस्सी वितरण, विधायक संजय शर्मा ने राहगीरों को बांटी लस्सी
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 65 76
    24 May 2026 19:08 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार दूसरे रविवार को केसरयुक्त लस्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को केसरयुक्त लस्सी वितरित की गई। विधायक ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में सेवा और पुण्य कार्यों का विशेष महत्व होता है तथा ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
समिति पदाधिकारी सभासद मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व पिछले रविवार को भी समिति द्वारा सफलतापूर्वक लस्सी वितरण किया गया था।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कैलाश सैनी, सभासदपति आदेश शर्मा, मनोज शास्त्री, धन्नू राजौरा, शशांक अग्रवाल, अजय कौशिक, नामित सभासद रिंकू राणा, के.पी. सैनी, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना