फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। समिति पदाधिकारियों ने विधायक से शीघ्र प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग उठाई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि कुछ समय पूर्व नगरपालिका बोर्ड बैठक में सब्जी मंडी चौराहे का नाम “महाराजा अग्रसेन चौक” रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसपर सर्वसम्मति से मुहर भी लगा दी गई थी। अब स्थानीय व्यापारी एवं समाज के लोग वहां महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना से समाज के लोगों की भावनाओं को सम्मान मिलेगा तथा नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।
विधायक संजय शर्मा ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा और संबंधित विषय पर आवश्यक कार्रवाई के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, सभासद मनमोहन अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, आदेश शर्मा, दीपक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
