EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ननिहाल में मातम: नहाने गए भाई-बहन संग 3 डूबे, ग्रामीणों ने 2 को बचाया; किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    24 May 2026 16:19 PM



 

गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत तीन किशोर-किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोरी का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी मथुरा के यहां ननिहाल आए प्रिंस और उसकी बहन शिवानी रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही विष्णु की बेटी माया के साथ सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

तीनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने प्रिंस और माया को बाहर निकाल लिया। माया सुरक्षित बताई जा रही है, जबकि प्रिंस की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं शिवानी का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511

 



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना