NH-731 पर दर्दनाक हादसा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
- स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम
- बदलापुर के उसरा बाजार में एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों का हंगामा
- जौनपुर में सड़क हादसे पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- पुलिस की समझाइश के बाद खुला लखनऊ-वाराणसी हाईवे
- मुरादपुर हाईवे हादसे के बाद डीएम को बुलाने की मांग
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरा बाजार, मुरादपुर स्थित NH-731 लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने तत्काल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया और जिलाधिकारी जौनपुर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही बदलापुर थाना अध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सका। देखे जौनपुर से नरेन्द्र शर्मा की रिपोट
20260524090318232412585.mp4
20260524090425596543744.mp4
2026052409050523280875.mp4
20260524090520607328547.mp4
20260524090612738666316.mp4
20260524090756054534507.mp4
