वाराणसी । पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण 1. सोनू यादव पुत्र शंकर यादव नि० ग्राम मझिगवां खुर्द थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष, 2. संदीप यादव पुत्र राजेश यादव नि० बहादुर पुर थाना जलाल पुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया, 3. शिवपूजन यादव पुत्र नत्थू यादव नि० रजवारी थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष को विजय नगरम मार्केट थाना सिगरा क्षेत्र से कुल 33.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दिनांक 23/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0201/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।। रविन्द्र गुप्ता
