फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से गत 16-17 मई 2026 को बहराइच जिले में सम्पन्न हुए अवध प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन में अधिवक्ता बीमा और महिला अधिवक्ताओं से सम्बंधित पारित दोनों प्रस्तावों का सर्वसम्मति से समर्थन किया गया। परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से बताया कि अधिवक्ता बीमा के साथ ही न्यायालयो में महिलाओं के लिए सुविधाओं की उपलब्धता एवं न्यायपालिका में उनके प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किये जाने सम्बंधित दस सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया है। पारित दोनों प्रस्तावों की प्रति अति शीघ्र समस्त बार को एवं जिला जज तथा न्यायिक अधिकारियों को सौंपा जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप उपाध्यक्ष जया शर्मा, मंत्री विनीत शुक्ल, उदित गिरी,विजय, कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य, मंत्री कुलवंत शर्मा, इंद्र कुमार दीपू सिंह, परिजात मिश्र,रुप नारायण सहित आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
