EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    23 May 2026 17:49 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खालौर स्टेडियम के आगे सड़क किनारे लगभग 30 वर्षीय महिला का नग्न शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का चेहरा काला पड़ा हुआ था, जिससे उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। वहीं शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी विकास चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना लग रहा है।
पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को जहांगीराबाद-अनूपशहर रोड पर लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750 



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना