EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में बदली प्रशासनिक तस्वीर, न्यायिक अधिकारियों ने पैदल चलकर दिया बड़ा संदेश
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    23 May 2026 11:48 AM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद में एक अलग और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। जिला जज की पहल पर “ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने सरकारी वाहनों का प्रयोग न करते हुए पैदल चलकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  आमतौर पर सरकारी गाड़ियों के काफिले के बीच नजर आने वाले अधिकारी जब पैदल सड़कों पर निकले तो लोग भी हैरान रह गए। इस अनोखी पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बताया गया। जिला जज की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और अधिकारी खुद उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, तो समाज में जागरूकता और तेजी से बढ़ेगी।“ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान अब जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे सकारात्मक प्रशासनिक सोच की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260523114725434551368.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना