EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को दी सूचना, जांच जारी
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 78
    23 May 2026 10:38 AM



जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में शुक्रवार शाम पीली नदी पुल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान खजुरन गांव निवासी करीब 55 वर्षीय बबलू पुत्र मुस्ताख के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल शुरू की।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना