EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर में बच्चे के अपहरण-हत्या में दो को उम्रकैद:कोर्ट ने सवा दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 66
    23 May 2026 10:26 AM



जौनपुर में पांच साल पुराने अपहरण और हत्या के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर सवा दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला शाहगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 6 वर्षीय बच्चे अभिषेक का 7 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।बच्चे के पिता दीपचंद्र यादव ने शाहगंज थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दीपचंद्र यादव बैंकर्स कॉलोनी गौशाला के निवासी हैं। उनके अनुसार, उनके 6 वर्षीय बेटे अभिषेक को पहले बैंकर्स कॉलोनी शाहगंज निवासी शिवम श्रीवास्तव ट्यूशन पढ़ाता था। बाद में अभिषेक का दाखिला मधुलिका रघुवंशी के कोचिंग सेंटर में कराया गया था।

2 जनवरी 2021 को अभिषेक कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बच्चे के वापस न आने पर उसकी मां प्रियंका ने दीपचंद्र को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वे बच्चे की तलाश में जुट गए। इसी दौरान, दोपहर करीब 3:27 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें बच्चे के अपहरण की जानकारी दी गई और 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित के साले आजाद यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शिवम श्रीवास्तव और आकाश शाह को चिरैया मोड़ चौराहे से अभिषेक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाते देखा था। उन्हें लगा कि वे अभिषेक को कोचिंग पढ़ाने ले जा रहे हैं। जब बच्चा नहीं मिला, तो पिता को विश्वास हो गया कि अपहरण शिवम और आकाश ने ही किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जमुनिया आईटीआई पानी टंकी के पास से बच्चे का शव, उसकी किताबें, कॉपी, चप्पल और एक मफलर बरामद किया। पुलिस ने मामले की गहन विवेचना कर कोर्ट में केस डायरी दाखिल की।

कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए गए और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की आधी धनराशि पीड़ित पक्ष को दी जाएगी। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना