फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकट में भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का भव्य स्वागत किया गया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने गांव के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
मंत्री ने बनकट गांव में नाले के निर्माण हेतु 65 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम प्रधान शिवनाथ के अनुरोध पर गांव में धोबी घाट निर्माण के लिए 10 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की गई। वहीं गांव की जर्जर सड़कों एवं रास्तों के निर्माण और मरम्मत के लिए 1 करोड़ रुपये देने की बात कही।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा कनौजिया, ग्राम प्रधान शिवनाथ यादव, विनोद सिंह, चुन्नू सिंह, जबर, नन्हे हाशमी, नसीम अहमद और भूतू हाशमी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह केवल चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर और सुविधायुक्त जीवन देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260522225436546162367.mp4
20260522230236653783447.mp4
