सिंध नदी में एक बालक और महिला की डूबने से हुई मौत
- मध्य प्रदेश के रौन में नदी हादसा, नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत
- शादी समारोह के बाद नदी में नहाने गए युवक और महिला की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
- आलोक और ममता की नदी में डूबने से मौत
- बड़े बाबा की पूजा के बाद नदी में उतरे लोग हादसे का शिकार, क्षेत्र में मचा कोहराम
- रौन के कौध की मडैयन में बड़ा हादसा, गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल रेफर
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबने से दो की मौत से गांव में शोक
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दबोह से कुछ लोग अपने मामा के घर ग्राम कौध की मडैयन में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद सभी लोग बड़े बाबा के स्थान पर पूजा-अर्चना करने पहुंचे और इसके बाद नदी में नहाने चले गए।
इसी दौरान नहाते समय तीन लोग नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में आलोक और ममता की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक विपिन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल भिंड जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। देखे विमलेश की रिपोट

20260522214344806672737.mp4