EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरकारी स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल, टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 45 54
    22 May 2026 20:18 PM



  • बिहार के गया में छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय और गांव का मान, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
  • उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डीहुरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
  • अशोक वर्मा ने मेधावी छात्रों और अभिभावकों को किया सम्मानित
  • सुमित, राधा और अंकित समेत कई छात्रों ने शानदार अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन
  • विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह
  • अजय सिंह ने भी मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

 

बिहार के गया जिले के टेकारी से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डीहुरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अशोक वर्मा और शिक्षक अनंत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। छात्र सुमित ने 81 प्रतिशत, लवकुश ने 91 प्रतिशत, राधा ने 89 प्रतिशत, अंकित ने 86 प्रतिशत, सोनू ने 85 प्रतिशत, प्रियंजलि ने 84 प्रतिशत, अमन ने 80 प्रतिशत, विपिन ने 82 प्रतिशत और बीटू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों को भी शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फास्ट न्यूज इंडिया के रिपोर्टर अजय सिंह ने भी छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। बाद में विद्यालय परिवार की ओर से पत्रकारों का भी मिठाई और शीतल पेय देकर सम्मान किया गया।

 अशोक वर्मा, प्राचार्य ने कहा की 
“हमारे विद्यालय के बच्चों ने जिस तरह मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि ये छात्र आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करेंगे।”

कार्यक्रम में शिक्षिका शोभा कुमारी, संतोष कुमार, आकृति, स्नेहा प्रिया, राकेश कुमार, खान सर और नीलिमा सिंह समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


गया के टेकारी से यह सम्मान समारोह न सिर्फ मेधावी छात्रों के लिए प्रेरणा बना, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी देने का काम किया।

देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट 

20260522200717078876806.mp4

2026052220091085632646.mp4



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना