EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 43
    22 May 2026 19:56 PM



फोटो- मृतक अवधेश वर्मा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के राजमतीपुर पूरे छत्ता दुबे गांव में उमाशंकर वर्मा के पुत्र अवधेश वर्मा 37 की गुरूवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गयी। परिजन इलाज के लिए उसे सांगीपुर सीएचसी ले गये। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने अवधेश को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंची तब कोहराम मच गया। इधर घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई समरजीत वर्मा पुत्र हीरालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरूवार की शाम अवधेश ने फोन पर गांव वालों को बुलवाया और बेचैनी होने की शिकायत की। तहरीर के मुताबिक मृतक ने प्रयागराज जाते समय रास्ते में अपने एक साथी से पत्नी के अवैध सम्बन्ध की बात बतायी और इस कारण से प्रताड़ना की भी बात कही थी। थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी का कहना है कि चचेरे भाई की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना