EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठाई मांग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    22 May 2026 19:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भगवान शिव के अंश एवं ज्योर्तिमठ उत्तराखंड हिमालय के पूज्यपाद् शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रतापगढ़ नगर आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं जिला प्रभारी डॉ. शिवेशानंद जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलाब की पंखुड़ियों, अंगवस्त्रम एवं बुके भेंट कर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश देखने को मिला। अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित किए जाने की मांग को एक बार फिर मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सदैव “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ चलता है और गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं जीवन का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि “जो भी गौ हत्या करेगा, वह हमारा विरोधी है, चाहे वह हमारा अपना ही क्यों न हो।” शंकराचार्य जी ने प्रतापगढ़ में मिले जनसमर्थन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने घर प्रतापगढ़ आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि यहां अल्पसंख्यक समाज के लोग भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग का समर्थन कर रहे हैं, जो भारत की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश अब भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ गौ माता के नाम पर राजनीति की जाती है, जबकि दूसरी तरफ उनके संरक्षण के मुद्दे पर वास्तविक कार्य नहीं किया जाता। जनता अब ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को पहचान चुकी है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशुतोष पांडेय, वेदान्त तिवारी, डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, काशी नारायण मिश्रा, विशाल नाथ तिवारी, महेंद्र शुक्ला, प्रधान अभिषेक मिश्रा ‘आशु’, विजय प्रताप त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्विवेदी, चंद्रनाथ शुक्ला, आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, सुरेश मिश्रा, प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’, विवेक पाण्डेय, राजेश शुक्ला, शुभम मिश्रा, आशीष शुक्ला, रामरतन तिवारी, रविभूषण सिन्हा, इंद्रानंद तिवारी, उमेश तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, नितिन शुक्ल, शिवांशु भट्ट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188711

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना