फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बनकट में भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आगमन हुआ। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मंत्री ने बनकट गांव में नाले के निर्माण हेतु 65 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान मीरा कनौजिया के अनुरोध पर गांव में धोबी घाट निर्माण के लिए 10 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा भी की गई। वहीं गांव की जर्जर सड़कों और रास्तों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए मंत्री ने 1 करोड़ रुपये देने की बात कही।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह केवल चुनाव की तैयारी नहीं है, बल्कि सरकार का उद्देश्य जनता को खुश और सुविधायुक्त जीवन देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
