आगरा के लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग
- चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
- आग की चपेट में आया ट्रक, एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप
- दमकल और पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
- सुबह 7 बजे हुए हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक
- लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में बाल-बाल बचे सभी यात्री
आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे का बताया जा रहा है।
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए सभी यात्रियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास से गुजर रहा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
यह थी आगरा से पवन कुमार की रिपोट
पाया
20260522134227270176567.mp4
