फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। वृद्धाश्रम महुली में निवासरत सबसे बुजुर्ग दादा जयराम का 106वां जन्मदिन एलायंस क्लब व वृद्धाश्रम परिवार द्वारा भव्यता के साथ मनाया जाएगा। क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि दादा जयराम कल 22 मई को 106 वर्ष के पूर्ण हो जाएंगे। गतवर्ष की भांति दादाजी का जन्मोत्सव सभी वृद्धजन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि गणमान्य लोग मिलकर मनाएंगे। दोपहर 1:00 से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। यह आयोजन हर वर्ष वृद्धजनों का उत्साह बढ़ाने व आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है। जन्मोत्सव को भव्य बनाने में प्रबंधक अंबिका प्रसाद, शिव बाबू ,धर्मेंद्र, अमित कुमार, सुनील, आदर्श उमरवैश्य, पंकज, आशिक अली, विवेक आदि गणमान्य लोग लगे हुए हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
