EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पूरी तरह निःशुल्क, पैसे मांगने वालों की करें शिकायत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 76
    21 May 2026 19:44 PM



पीएम आवास योजना में किसी प्रकार का शुल्क नहीं, ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपर उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 को लेकर आमजन को सतर्क किया है। उन्होने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पूरी तरह निःशुल्क योजना है। योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। उन्होने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अभिलेख जमा कराने, पात्र कराने अथवा आवास की द्वितीय किस्त निर्गत कराने के नाम पर धन की मांग करता है तो ऐसे लोगों से सावधान रहें और तत्काल इसकी शिकायत संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत प्रतापगढ़ अथवा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में लिखित रूप से करें। उन्होने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या लालच में न आएं और योजना से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत कार्यालयों से ही प्राप्त करें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना