EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में आज पहुंचेगी गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वागत की भव्य तैयारियां
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    21 May 2026 19:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सनातन धर्म, गौ संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश लेकर निकली 81 दिवसीय “गविष्ठि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा” का जनपद प्रतापगढ़ में 22 मई को भव्य आगमन होगा। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा पूरे देश में गौ रक्षा और धर्म जागरण का संदेश दे रही है। यात्रा को लेकर प्रतापगढ़ जनपद में श्रद्धालुओं, संत समाज और विभिन्न संगठनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के जिला प्रभारी डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य शंकराचार्य महाराज का प्रतापगढ़ जनपद में प्रवेश सलवन मार्ग से होगा। यात्रा का प्रथम पड़ाव धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जन्मस्थली भटनी में निर्धारित है। यहां संत समाज एवं श्रद्धालुओं द्वारा पूजन, स्वागत और आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा लालगंज, सगरा सुंदरपुर और मोहनगंज होते हुए प्रतापगढ़ मुख्यालय पहुंचेगी। शहर स्थित लीला पैलेस में शंकराचार्य महाराज की प्रेस वार्ता आयोजित होगी, जिसमें वे गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और वर्तमान परिस्थितियों में धर्म की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। नगर क्षेत्र में प्रवेश के दौरान यात्रा अंबेडकर चौराहा, चौक और ठठेरी बाजार से होकर गुजरेगी। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर पूज्य शंकराचार्य का अभिनंदन करेंगे। यात्रा का प्रमुख पड़ाव मां बेला देवी धाम रहेगा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं। मां बेला देवी धाम में दर्शन-पूजन के बाद यात्रा चिलबिला चौराहा होते हुए दीवानगंज, पट्टी, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज, पृथ्वीगंज, जेठवारा और बाघराय से होकर टोड़ी का पुरवा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक सभाएं, स्वागत समारोह और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दूसरे दिन 23 मई को गविष्ठि यात्रा शकरदहा, बिहार, कुंडा और मानिकपुर होते हुए मां ज्वाला देवी धाम पहुंचेगी। यहां दर्शन और पूजा के बाद यात्रा कड़ा धाम मार्ग से जनपद कौशांबी में प्रवेश करेगी। डॉ. शिवेशानन्द महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल गौ रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नैतिक मूल्यों की रक्षा का भी अभियान है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने और गौ माता के संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूज्य शंकराचार्य महाराज का स्वागत करें और गौ संरक्षण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें। यात्रा को लेकर जिले भर में व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार और धार्मिक झांकियां भी सजाई गई हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना