खेरागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर दिनांक 21/5/26 गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ता ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन अपना विरोध जताया हैप्रदर्शनकारी कर्मचारियों कि लगातार दो महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन संबंधित अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।आशा कार्यकत्रियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य करती हैं। टीकाकरण अभियानों और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, फिर भी उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।इस कार्य बहिष्कार के कारण सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि उनके लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाए आशा व संगीनियों द्वारा एक नारे पर पुल जोर दिया गया है
एक कटोरी दो समोसा मोदी तेरा क्या भरोसा।
मोदी तेरे शासन में खुशी नहीं है इस राशन में ॥ रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
