भरतपुर। जिले के समीपवर्ती क्षेत्र मोरोली डांग में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत बेहद धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुई। कथा के प्रथम दिन गांव में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पीले वस्त्र पहने सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया,
कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा में 151 सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव की परिक्रमा की। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालु और हवा में गूंजते 'जय श्री कृष्णा' व 'राधे-राधे' के जयकारों से पूरा मोरोली डांग क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए जब कलश यात्रा गुजरी, तो ग्रामीणों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा के आगे-आगे मुख्य यजमान श्रीमद्भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण कर चल रहे थे
"इस कथा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु कथा अमृत का रसपान करेंगे। देखे योगेन्द्र शर्मा की रिपोट

20260521134820487518248.mp4