EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अभिकल्प विभाग का किया व्यापक निरीक्षण
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    20 May 2026 20:28 PM



नवाचार एवं आधुनिक डिज़ाइन पर दिया विशेष बल

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिनांक 20 मई 2026 को अभिकल्प विभाग का विस्तृत निरीक्षण कर विभाग में संचालित तकनीकी गतिविधियों, डिज़ाइन विकास कार्यों एवं आधुनिक अभिकल्पन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महाप्रबंधक ने यूनीग्राफिक्स 3-डी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्युटर पर विशेष रूप से डब्‍ल्‍यू.ए.पी.7 पुश-पुल लोकोमोटिव के कैब इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया तथा चालक दल की सुविधा, सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए कैब को और एर्गोनॉमिक, आधुनिक एवं क्रू-फ्रेंडली डिजाइन को परखा व देखा उन्होंने कहा कि लोको कैब का डिज़ाइन केवल तकनीकी दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित सुविधाओं के अनुरूप होना चाहिए, जिससे चालक दल को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने निर्यातित लोकोमोटिव के अंडर फ्रेम डिज़ाइनिंग कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संरचनात्मक मजबूती एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने हेतु अंडर फ्रेम के डिज़ाइन एनालिसिस एवं स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ परीक्षण के लिए फानाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफ.ई.ए.) हेतु यथाशीघ्र आरडीएसओ प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।

महाप्रबंधक श्री पंत ने अभिकल्प विभाग के कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग सेक्शन, वेंडर डेवलपमेंट सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन तथा कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन (कैड) रूम का निरीक्षण करते हुए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कार्यस्थल के सुव्यवस्थित विकास एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं डिज़ाइन तकनीकों के प्रभावी उपयोग की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने विभाग में अत्याधुनिक डिज़ाइन कॉन्फ्रेंस रूम विकसित किए जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा तकनीकी विचार-विमर्श, नवाचार एवं अनुसंधान आधारित कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/डीजल प्रवीण कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/प्रोजेक्ट कौशलेश सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित अभिकल्प विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बरेका आधुनिक तकनीक, नवाचार आधारित अभिकल्पन एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के माध्यम से भारतीय रेल के साथ-साथ वैश्विक रेल की आवश्यकताओं को भी सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिकल्प विभाग भविष्य में भी उन्नत तकनीकी समाधान विकसित कर बरेका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना