EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एयरटेल ने लॉन्च की प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा, ग्राहकों को मिलेगा बेहतर नेटवर्क अनुभव
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 1
    20 May 2026 20:05 PM



वाराणसी:: भारती एयरटेल ने आज प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा लॉन्च करने की घोषणा की। यह नई सेवा 5जी स्लाइसिंग तकनीक का उपयोग करती है, जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को स्थिर और बेहतर नेटवर्क का अनुभव मिलेगा। यह सेवा विशेष रूप से उन व्यस्त ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो काम, मनोरंजन या ऑनलाइन सहयोग के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं।इस सेवा के लिए एयरटेल ने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। यह तकनीक नेटवर्क को अधिक स्मार्ट और कुशल बनाते हुए अतिरिक्त क्षमता तैयार करती है, जिससे प्रायोरिटी ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित किया जा सकता है। नेटवर्क क्षमता को इंटेलीजेंट और डायनेमिक तरीके से विभाजित कर एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को अधिक स्थिर, भरोसेमंद और लगातार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है, विशेष रूप से उन परिस्थितियों में जब नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक हो। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, “एयरटेल में हमारा फोकस ऐसे सार्थक समाधानों पर है, जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएं। प्रायोरिटी पोस्टपेड, 5जी स्लाइसिंग तकनीक से संचालित हमारा नया समाधान है। यह ग्राहकों को तेज, स्थिर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी प्रदान करता है, चाहे वे ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल अटेंड कर रहे हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या व्यस्त बाजार में कैब बुक कर रहे हों। एयरटेल प्रायोरिटी सेवा हमारे सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है।

पिछले एक वर्ष में अमेरिका, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5जी सेवाएं लॉन्च की गई हैं। एयरटेल का यह लॉन्च भारत में अपनी तरह का पहला कदम है। यह स्मार्ट, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल नेटवर्क बनाने की दिशा में कंपनी के निरंतर निवेश को दर्शाता है। साथ ही, यह ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक आधारित समाधानों देने की एयरटेल की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है।मौजूदा ग्राहक इसका लाभ स्वतः प्राप्त करना शुरू कर देंगे। प्रीपेड ग्राहक या वे ग्राहक जो एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड में स्विच करना चाहते हैं, वे Airtel App या किसी भी एयरटेल स्टोर के जरिए आसानी से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।ग्राहक किसी भी 5जी एसए सक्षम स्मार्टफोन पर, नवीनतम सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ, प्रायोरिटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जिन ग्राहकों के फोन में अपग्रेड पेंडिंग है, उन्हें अपने फोन की ‘सेटिंग्स’ में पेंडिंग एक्शन दिखाई देगा। ग्राहक एयरटेल ऐप पर लॉग इन करके यह भी जांच सकते हैं कि उनका फोन एयरटेल प्रायोरिटी सेवाओं के लिए तैयार है या नहीं ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना