EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, संगठन सृजन अभियान की सफलता पर हुई चर्चा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    20 May 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़/रायबरेली। प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिले की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान डॉ. नीरज त्रिपाठी ने प्रतापगढ़ में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी लगातार बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों, महंगाई तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों और जनसंपर्क अभियानों की भी जानकारी राहुल गांधी को दी।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतापगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए और कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। राहुल गांधी ने संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार प्रतापगढ़ में कांग्रेस को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।बैठक में प्रदेश और जिले की आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार तथा जनआंदोलनों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह प्रिंशु, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम सहित प्रतापगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह मुलाकात आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जिले में कांग्रेस की सक्रियता को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना