EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले पूर्व विधायक धीरज ओझा, रानीगंज के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    20 May 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह तथा विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार मुलाकात का माहौल बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा तथा नेताओं ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। माना जा रहा है कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है। मुलाकात की जानकारी एवं फोटो मीडिया प्रभारी आयुष तिवारी महेंद्र द्वारा उपलब्ध कराई गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना