EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दनियालपुर में आयुर्वेद चिकित्सालय का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 177 मरीजों का उपचार
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    20 May 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,।जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्राहक सेवा केन्द्र भारतीय स्टेट बैंक दनियालपुर परिसर में आयोजित इस शिविर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चौबेपुर एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कबीरचौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं डॉ. निलाही भट्टाचार्य ने कुल 177 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां वितरित कीं।शिविर में दो काउंटर बनाए गए थे। काउंटर संख्या-1 पर 75 तथा काउंटर संख्या-2 पर 102 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश मरीज बाल रोग, उदर रोग, त्वचा रोग एवं मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा के साथ-साथ खानपान, स्वच्छता एवं बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया। शिविर को सफल बनाने में विजय कुमार, मीनू देवी, मोटीलाल गुप्ता, मोनू बरनवाल, रौनक प्रजापति एवं राजेश पहलवान का विशेष सहयोग रहा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना