फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
