EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोजी-रोटी बना काल: 20 साल के जीतू की पावर ग्रिड में संदिग्ध मौत, CHC पर परिजनों का हंगामा-PM रिपोर्ट खोलोगी राज
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    20 May 2026 18:38 PM



 

गीडा थाना क्षेत्र के सहजनवा स्थित पावर ग्रिड में कार्य के दौरान बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गीडा क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी 20 वर्षीय जीतू सहनी पुत्र अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन बदहवास हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंच गए।


युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण युवक की जान चली गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही गीडा एवं सहजनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच कराई जाएगी। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना