फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र चंद्रावती स्थित गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में 15 दिन बाद चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर निवासी रवि कुमार अपने तीन साथियों के साथ कार से सिंगरौली जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। परिजनों ने सदमे और अंतिम संस्कार की वजह से देर से तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
