गाजीपुर । एसपीएस इंग्लिश स्कूल महेंगवा में कक्षा पीजी से कक्षा 4 तक के छात्र - छात्राओं हेतु आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का अत्यंत उत्साह , उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ सफलता पूर्वक समापन हुआ । इस समर कैंप के प्रथम दिवस बच्चों के शारीरिक , मानसिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए , फिजिकल एक्टिविटी, योगा , आर्ट एंड क्राफ्ट , डांस , सिंगिंग , स्टोरी टेलिंग तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने प्रत्येक गतिविधि में पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ सहभागिता निभाई । वही आज द्वितीय दिवस पर मेडिटेशन , पौधारोपण , स्विमिंग एवं फायरलेस कुकिंग जैसी रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिसने बच्चों को नई सीख के साथ आनंदमयी अनुभव प्रदान किया । वही समर कैंप के दौरान बच्चों ने पूरे मनोयोग एवं उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया । इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा , सक्रिय सहभागिता एवं विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की खूब प्रशंसा की । इस विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं रचनात्मक प्रतिभा के संवर्धन हेतु ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करना है । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

