आगरा के बाह थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक को आनन-फानन में आगरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरा मामला बाह थाना क्षेत्र के प्रथम पुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक घर की छत पर था, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों का आरोप है कि मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन विभाग लगातार टालमटोल करता रहा। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो युवक की जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही बाह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वहीं युवक की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह थी पवन कुमार की रिपोट
हाई टेंशन लाइट से 20 वर्षीय युवक की मौत।
परिवार में मची चीख पुकार आनन फानन में युवक को आगरा हॉस्पिटल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया
विद्युत विभाग की लापरवाही से 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत
हाई टेंशन लाइट छत के ऊपर से गुजर रही युवक बना हादसा का शिकार
युवक को छत पर लगा करेंट हुई
मौत
मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइट उठवाने की कई बार की थी लिखित शिकायत।
मगर विद्युत विभाग करता रहा टाल मटोल
बाह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की ली जानकारी
*थाना बाह क्षेत्र के प्रथम पुरा का है पूरा मामला।*
20260520161203104555855.mp4
