EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

Shahjahanpur में महिला ने प्रधान पर दुष्कर्म का लगाया आरोप
Link
  • 151166236 - VEERESH KUMAR 54 65
    20 May 2026 15:49 PM



 
  1. वेतन स्लिप पर हस्ताक्षर के बहाने बुलाकर वारदात करने का आरोप
  2. जातिसूचक शब्द और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

 

फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सिधौली थाना क्षेत्र के गांव भायपुर निवासी प्रधान रघुबीर यादव के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति सफाई कर्मचारी थे, जिनकी मृत्यु के बाद उसे नौकरी मिली थी। महिला ने बताया कि प्रधान काफी समय से उस पर गलत नजर रखता था और बहाने से बुलाने की कोशिश करता रहता था।

महिला के अनुसार 18 मई की सुबह करीब 11:30 बजे प्रधान ने फोन कर कहा कि उसकी वेतन स्लिप पर हस्ताक्षर कराने हैं और जल्दी से सड़क किनारे बने उसके मकान पर पहुंच जाए। आरोप है कि जब वह वहां पहुंची तो प्रधान ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि डर और बदनामी के भय से उसने तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी द्वारा फोन पर दोबारा धमकी दिए जाने पर उसने पुलिस से शिकायत की। महिला ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उसके कपड़ों पर दाग पड़ गए थे। देखे शाहजहांपुर से वीरेश कुमार की रिपोट  151166236

20260520154838386778506.mp4



Subscriber

188709

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना