EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देशव्यापी दवा हड़ताल से थमे पहिये, कासगंज में केमिस्टों ने खोला मोर्चा
Link
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    20 May 2026 13:57 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री और बड़े कॉरपोरेट घरानों के एकाधिकार के खिलाफ आज देशभर के दवा व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। 'ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स'  के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कासगंज जिले सहित पूरे देश में दवा का व्यापार पूरी तरह ठप रहा।
कासगंज जिला केमिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी को देश के गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है l 
 
*अस्पतालों के बाहर सन्नाटा, सप्लाई चेन प्रभावित*
 
हड़ताल के कारण जिले भर में दवाओं की खुदरा और थोक दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे दवा आपूर्ति श्रृंखला गंभीर रूप से प्रभावित हुई। हालांकि, मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए एसोसिएशन ने आपातकालीन दवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है।
 
*केमिस्टों की मुख्य आपत्तियां और आरोप*
 
वहीं कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन दवाओं के लिए जो छूट दी गई थी, उसका दुरुपयोग कर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के कड़े सुरक्षा नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। बिना वैध डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक्स और 'हैबिट फॉर्मिंग' (लत लगाने वाली) दवाओं की अनियंत्रित होम-डिलीवरी हो रही है। फार्मासिस्ट और मरीज के बीच सीधा संवाद टूटने से नकली, एक्सपायर्ड या गलत तापमान पर रखी गई दवाओं के वितरण का जोखिम बढ़ गया है। बड़े कॉरपोरेट घराने अत्यधिक डिस्काउंट देकर बाजार पर एकाधिकार  स्थापित करना चाहते हैं, जिससे देश के 12.40 लाख पारंपरिक केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है।कासगंज केमिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि "दवाएं कोई सामान्य उपभोग की वस्तु नहीं हैं। ऑनलाइन अनियंत्रित बिक्री से समाज में नशे और गलत दवाओं का खतरा बढ़ रहा है।"
 
*5 करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट*
 
एसोसिएशन का कहना है कि यदि कॉरपोरेट दबाव में इस सुरक्षित वितरण प्रणाली को कमजोर किया गया, तो केमिस्टों और उनके कर्मचारियों पर आश्रित लगभग 4 से 5 करोड़ लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।कासगंज में इस आंदोलन का नेतृत्व जिला इकाई के मुख्य पदाधिकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,महामंत्री प्रदीप कुमार,कोषाध्यक्ष रामअवतार माहेश्वरी द्वारा किया गया l वहीं प्रदर्शन में मुख्य रूप से मयंक अग्रवाल, राजवीर सिंह, अटल कुमार, सुनील कुमार, सौरभ सिंघल, निर्मल सक्सेना, इन्द्रेश शुक्ला, दीपक महाजन, राजीव माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, सचिन सैनी, शम्भू शंकर साहू, मनोज कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, अंकित साहू, देवेंद्र सिंह, ग्रीश शाक्य, संतोष कुशवाहा सहित भारी संख्या में स्थानीय दवा व्यवसायी शामिल रहे l  देखे कासगंज से संजय सिंह की रिपोट  151110069
 
 
 

 

20260520135426914450287.mp4

 

20260520135449712258031.mp4

 

20260520135515340344566.mp4

 

2026052013555223433827.mp4



Subscriber

188708

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना