-
बलिया में प्रधान संघ नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
-
लखनऊ बैठक से पहले प्रधान संघ अध्यक्षों पर पुलिस की कार्रवाई, उठा विरोध
-
पंदह ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव बोले- सरकार का रवैया तानाशाही
-
ग्राम प्रधानों के अधिकारों को लेकर लखनऊ बैठक से पहले पुलिस अलर्ट
-
26 मई के बाद प्रशासक नियुक्ति पर प्रधानों ने जताई नाराजगी
-
बलिया में प्रधानों का विरोध तेज, समय से चुनाव कराने की मांग
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां प्रधान संगठन की बैठक में लखनऊ जाने से पहले ही प्रधान संघ के अध्यक्षों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। वहीं पंदह ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव को पुलिस ने मंगलवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। 20 मई को लखनऊ में प्रधान संगठन की बैठक थी। इस बैठक में प्रदेश भर से प्रधानगण शामिल होने वाले थे। लेकिन इसी बीच पुलिस ने प्रधान संगठन के अध्यक्षों को हाउस आरेस्ट कर लिया है। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंदह ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष व बहेरी ग्राम सभा के वर्तमान ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार यादव कहा की ये सरकार की तानाशाह रवैया है। इस देश में सबको अपनी बात कहने की आजादी है। आज लखनऊ में हम लोगों की बैठक थी लेकिन बैठक में शामिल होने से पहले ही मुझको खेजूरी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने कहा की 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अगर सरकार इसके बाद गांवों में प्रशासक बैठाने की जिम्मेदारी सौंप रही है।तो उसमें हम लोगों के भी सहभागिता होनी चाहिए। नहीं तो सरकार समय से चुनाव कराए। उन्होंने कहा कि गांव में प्रशासक के तौर पर अधिकारियों को बैठाया जाएगा तो गांव में लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। लोग परेशान हो जाएंगे ऐसी स्थिति में प्रशासक के साथ-साथ ग्राम प्रधानों को भी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260520130706384653621.mp4
20260520131210809465438.mp4
20260520134819322162842.mp4
