दलसिंहसराय में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत — आक्रोशित लोगों ने NH-28 किया जाम
बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गदो बाजीतपुर में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH-28 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतक की पहचान बसढ़िया निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक सिंह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार भी घायल बताया जा रहा है।
मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर हंगामा
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गदो बाजीतपुर के पास NH-28 को पूरी तरह जाम कर दिया। लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की।
पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और मुआवजा प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लगातार हादसों से नाराज़ हैं ग्रामीण
स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-28 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
खबर लिखे जाने तक NH-28 पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। देखे लालू यादव की रिपोट
20260520085803637754366.mp4
20260520085833174814067.mp4
20260520085857216755472.mp4
