डीएम ने निर्माणाधीन पं0 दीनदयाल उपाध्याय कान्वेन्सन हाल का किया औचक निरीक्षण
निर्माण कार्यो की जांच न करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओ व अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजनाओं में भूमि विवाद के प्रकरण, आधे-अधूरे निर्माण कार्यो व पूर्ण परियोजनाओं में विद्युत आपूर्ति न होने के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि विवाद या निर्माण कार्यो में स्टे लगने की समस्याये है ऐसे प्रकरणांे के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निस्तारण कराया जाये। उन्होने कहा कि जिन भी पूर्ण परियोजनाओं में अभी तक विद्युत आपूर्ति नहीं हुई है उसके सम्बन्ध विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्युत कनेक्शन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये और इसके उपरान्त पूर्ण परियोजनाओं को हैण्डओवर किया जाये। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं कार्य किया जा रहा है, प्रत्येक माह उसकी अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में बुकलेट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाये जिससे वह उसका अवलोकन कर सके और यदि कोई शिकायत हो तो उसको अवगत करा सके। इसके उपरान्त डीएम ने त्वरित आर्थिक विकास योजनाओं की निविदा, राज्यांश व जिलांश के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में पाया गया कि जनपद स्तर पर निर्माण कार्यो की जांच हेतु जो कमेटी बनी है उसके द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण नही किया जा रहा है इस प्रकरण पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाये। अधिशासी अभियन्ता जल निगम से जल जीवन मिशन व अन्य परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि जल निगम की परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाशत नही किया जायेगा और यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के अंदर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को जल्द से जल्द हैंडओवर करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने पुराने विकास खण्ड सदर में बन रहे पं0 दीनदयाल उपाध्याय कन्वेन्सन हाल का निरीक्षण किया एवं कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने हेतु अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया तथा साइड डेवलपमेन्ट हेतु प्राक्कलन गठित कर शासन को प्रेषित करने के लिये कहा। ब्लाक सदर की पुरानी बिल्डिंग को निष्प्रयोज्य कराने के लिये लोक निर्माण विभाग से निरीक्षण कराकर निष्प्रयोज्य घोषित करने तथा नीलामी हेतु निर्देशित किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
