आगरा।
मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां ट्रैक्टर से संचालित आटा चक्की अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागते नजर आए।
इस हादसे में किसान सूखा यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
