EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, देल्हूपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 May 2026 19:28 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना देल्हूपुर पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में थाना देल्हूपुर पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज इकाई की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाराबंकी की ओर से एक व्यक्ति बस के माध्यम से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गजेहड़ा जंगल की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बकुलाही नदी पुलिया के पास बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसकी पहचान रिजवानूल रहमान उर्फ नज्जन पुत्र अजीजु रहमान निवासी कुसुंबी, पोस्ट पैगंबरपुर, थाना कोठी जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 503.6 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर थाना देल्हूपुर में मु0अ0सं0 77/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक रामसमुझ, कांस्टेबल विकास यादव, रिक्रूट कांस्टेबल राहुल राव तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज इकाई के प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल नीरज पांडे और क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना