EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ईरिक्शा की टक्कर से मासूम की मौत, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 May 2026 19:17 PM



मासूम की मौत पर रोते बिलखते परिजन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अनियंत्रित ईरिक्शा की टक्कर से दरवाजे पर खेल रहे मासूम की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार आमीशंकरपुर निवासी सूरज गुप्ता का तीन वर्षीय पुत्र मोनू मंगलवार को सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच सांगीपुर की तरफ से आ रहे ईरिक्शा ने मासूम को टक्कर मार दिया। अचेतावस्था में परिजन मासूम को सांगीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। मोनू की मौत से मां प्रभावती फूट फूट कर रोती बिलखती देखी गयी। वहीं परिजनों का भी विलाप देख लोगों की आंखे भर आयीं। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर ग्रामीणों ने ईरिक्शा को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर मासूम के पिता की ओर से थाने में ईरिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर बेटे की मौत की बात कही है। तहरीर पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाने का प्रभार देख रहे टेªनी आईपीएस आफताब आलम का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना