EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री पर एसडीएम की कार्रवाई*
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    19 May 2026 18:29 PM



आलीराजपुर, 19 मई 2026। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक लगाने हेतु राजस्व अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निधि मिश्रा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध रूप से ईंधन बेच रही दुकानों पर कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान कट्ठीवाड़ा बस स्टैंड स्थित दो दुकानों पर खुले में अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का विक्रय करते पाया गया। कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लगभग 80 लीटर पेट्रोल एवं 40 लीटर डीजल जब्त किया।


दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

एसडीएम निधि मिश्रा ने संबंधित दुकान संचालकों को भविष्य में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बिक्री नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा को देखते हुए इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


इस दौरान कट्ठीवाड़ा तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार सरिता बालेचा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  रिपोर्ट: पायल बघेल, 151172231



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना