EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एनएच-44 पर जानलेवा गड्ढों से लोगों की जान खतरे में
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 54 65
    19 May 2026 17:51 PM



  • हाईवे मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति के आरोप
  • बानमोर हाईवे की बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह
  • दो दिन में उखड़ी सड़क, फिर बने नहर जैसे गड्ढे
  • भारी वाहनों के दबाव से हाईवे फिर हुआ खतरनाक
  • आखिर बड़े हादसे के इंतजार में क्यों है प्रशासन?

मध्य प्रदेश बानमोर में हाईवे अथॉरिटी एनएच-44 कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाईवे रोड पर बने जानलेवा गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नगर परिषद तिराहे से लेकर पुलिस थाने तक सड़क पर गहरी और नहर जैसी खतरनाक दरारें व गड्ढे बन गए थे। पिछले दिनों हाईवे अथॉरिटी द्वारा हिताची मशीन से इन गड्ढों को समतल किया गया, लेकिन महज दो दिन बाद ही भारी लोडिंग वाहनों के आवागमन से सड़क दोबारा खतरनाक स्थिति में पहुंच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बनी गहरी नालीनुमा दरारों में गिरकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन घायल हो रहे हैं और कई लोग जान तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।

लोगों में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

20260519174933893758672.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना