EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बड़े मंगलवार पर कौवाबाद में विशाल भंडारे का आयोजन, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    19 May 2026 16:54 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर कौवाबाद पुलिस चौकी के पीछे कान्हा ज्योतिष परामर्श केंद्र की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम 5 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में भक्तिभाव और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को पूरी श्रद्धा और व्यवस्था के साथ प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने सेवा कार्य की सराहना की।
गोरखपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर पांडेय दास ने बताया कि कान्हा ज्योतिष परामर्श केंद्र की ओर से समय-समय पर गरीबों और असहायों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि फातिमा अनाथालय में भी निरंतर सेवा और सहयोग का कार्य चलता रहता है।
इस अवसर पर आशीष तिवारी, मणिधर पांडेय, आकाश पासवान, गिरधर पांडेय, जितेंद्र पासवान, अजय कुमार, संजय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985

 



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना