EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अन्तू पुलिस ने दबोचा
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 May 2026 14:45 PM



पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

लोहंगपुर जंगल में मुठभेड़, गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार

यूपी प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अन्तू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना अन्तू पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोहंगपुर गांव के जंगल के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र निजाम निवासी खमपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना अन्तू में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, चार खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260519144452187283063.mp4

20260519144459958202871.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना