EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानदेय के लिए तरस रहीं गरीब केयरटेकर महिलाओं का दर्द, अधिकारियों पर रिश्वत और उत्पीड़न का गंभीर आरोप
Link
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    19 May 2026 13:56 PM



  1. मानदेय के लिए भटक रहीं शौचालय केयरटेकर महिलाएं
  2. रिश्वत मांगने के आरोप से घिरा ब्लॉक प्रशासन
  3. बदायूं में महिलाओं ने SDM से लगाई न्याय की गुहार
  4. नौकरी से निकालने की धमकी से दहशत में महिलाएं
  5. महीनों से रुका भुगतान, रोते-बिलखते अधिकारियों पर लगाए आरोप
  6. बिसौली में केयरटेकर महिलाओं का फूटा दर्द 
 
 
 

 

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी के बदायूं के बिसौली में जहाँ 

दिन-रात मेहनत करके जैसे-तैसे अपने परिवार का पेट पालने वाली गरीब और लाचार महिलाओं के आंसुओं को देखने वाला कोई नहीं है। ब्लॉक असफपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय केयरटेकर के रूप में काम करने वाली महिलाओं का दर्द अब छलक उठा है। एक तरफ जहां महीनों से उनका मानदेय नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी उनका हक देने के बदले मोटी रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

​इस व्यवस्था से टूटी और प्रताड़ित महिलाओं ने रोते-बिलखते हुए उप-जिलाधिकारी (SDM) बिसौली को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की भीख मांगी है।​अधिकारियों की बेरुखी और महिलाओं का छलका दर्द:

​भूख और मजबूरी का फायदा: पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उनका रुका हुआ मानदेय जारी करने के बदले ब्लॉक के अधिकारियों और समूह की मिलीभगत से भारी रिश्वत मांगी जा रही है। मेहनत का पैसा पाने के लिए भी उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर किया जा रहा है।

​नौकरी छीनने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना: आरोप है कि वे इन गरीब महिलाओं को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। अपनी लाचारी बयां करने पर उन्हें हर छोटी बात पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जिससे महिलाएं गहरे डर और तनाव में जीने को मजबूर हैं।

​संरक्षण और खौफ का माहौल: महिलाओं ने अत्यंत दुख के साथ बताया कि कोई महिला आवाज़ उठाने की कोशिश करती है, तो उन्हें डराते-धमकाते हैं।

​न्याय की आस में लाचार आँखें:सब तरफ से निराश होकर इन पीड़ित महिलाओं ने इस गंभीर और संवेदनशील मामले की निष्पक्ष व गोपनीय जांच कराने की मांग की है। महिलाओं ने रुंधे गले से प्रशासन से गुहार लगाई है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना किसी रिश्वत के उनका रुका हुआ मानदेय दिलवाया जाए, ताकि उनके घरों में चूल्हा जल सके। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट  151082090

2026051913542423315817.mp4

20260519135534716540266.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना