EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बानमोर में अखिल भारतीय कर्ण समाज संगठन की अहम बैठक संपन्न
Link
  • 151172418 - SHIV SHANKAR SHIVHARE 54 65
    18 May 2026 21:40 PM



 
  1.  
  2. फूलपुर रोड पर आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
  3. बाबा पातीराम कर्ण की अध्यक्षता में कर्ण समाज ने चुने पदाधिकारी
  4. अखिल भारतीय कर्ण समाज संगठन की बैठक में सैकड़ों समाज बंधु हुए शामिल
  5. शिव सिंह कर्ण बने अध्यक्ष, विनोद सिंह कर्ण को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  6. कर्ण समाज संगठन को मजबूत बनाने पर बैठक में हुआ मंथन

 

मध्य प्रदेश के बानमोर में अखिल भारतीय कर्ण समाज संगठन के तत्वाधान में फूलपुर रोड स्थित राम सिंह कर्ण के निवास पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबा पातीराम कर्ण ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्ण समाज के समाज बंधु मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

नई कार्यकारिणी में बाबा पातीराम कर्ण को संरक्षक, शिव सिंह कर्ण को अध्यक्ष तथा विनोद सिंह कर्ण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुट्टी राम कर्ण और श्याम सिंह कर्ण को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह कर्ण को सचिव और कल्याण सिंह कर्ण शिक्षक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा रामौतार कर्ण और होरीलाल कर्ण को सलाहकार मंत्री, राकेश सिंह बाँदरे और अर्जुन सिंह कर्ण को संगठन मंत्री, रामचित्र कर्ण और केशव कर्ण को प्रचार मंत्री बनाया गया। अशोक कर्ण को संयोजक एवं प्रवक्ता तथा जॉनी कर्ण को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट 

2026051821394945514411.mp4



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना