EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनता इंटर कॉलेज बेलापश्चिम में मेधावियों का सम्मान, छात्र-छात्राओं की सफलता पर गूंजा तालियों का स्वागत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    18 May 2026 20:52 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी सुलतानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से जनता इंटर कॉलेज बेलापश्चिम सुलतानपुर में सोमवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिसर में मेधावियों की उपलब्धियों पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह, प्रबंधक श्री शेष सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शीतला वक्स सिंह सहित प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा प्राची सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रेया शर्मा ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में ज्योति ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय तथा महिमा पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कला वर्ग में श्रद्धा सिंह ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय तथा नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किए जाने के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनंत प्रकाश पाण्डेय, डॉ. तौहीद खान एवं श्री आशुतोष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अगले वर्ष और बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन  धीरेन्द्र कुमार त्रिगुनाइत एवं संदीप वर्मा (सहायक अध्यापक) ने किया। समारोह के अंत में सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा वातावरण बना रहा और छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ दिखाई दी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना