EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लैंगिंग समानता एवं महिला कल्याण विषय पर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    18 May 2026 20:42 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज, स्वामी करपात्री जी इंटर मीडियट कॉलेज रानीगंज में महिलाओं की लैंगिक समानता, संरक्षण और कल्याण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ शांभवी द्वितीय जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप सिंह द्वारा मुख्य अतिथि जी प्रभारी तहसीलदार रानीगंज अंकित सिंह जी व परा विधिक स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र बुके भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महिलाओं के सुरक्षा के विषय पर लोगो को संबोधित करते हुए श्रीमती शांभवी द्वितीय ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल में जीने और काम करने का अधिकार होना चाहिए। यह समाज में महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वतंत्रता, और समानता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाओं को दी गयी सुरक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है।प्रभारी तहसीलदार ने तहसील में आने वाले जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी देते हुए तहसील कोर्ट में लंबित वादों को सौहार्दपूर्ण सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने की अपील की ।उन्होंने सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने में परा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा पात्र लोगों को चिन्हित कर उनका सहयोग प्रदान करने की सराहना की। थाना रानीगंज मिशन शक्ति प्रभारी प्रतिभा सिंह सारिका शर्मा व मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण स्वावलंबन व सुरक्षा व्यवस्था पुलिस सहायता टोलफ्री नंबर की जानकारी प्रदान की ।जिला प्रोवेशन जिला समन्वयक जया यादव ने निराश्रित पेंशन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संयोजन परा विधिक स्वयंसेवक महेंद्र कुमार त्रिपाठी व संचालन परा विधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार मिश्र ने किया। शिविर में थानाध्यक्ष रानीगंज विजयकांत सत्यार्थी परा विधिक स्वयंसेवक राजेश तिवारी सुरेन्द्र कुमार अनिल पांडेय प्रदीप कुमार सर्वेश दुबे जितेंद्र कुमार शिक्षक पुष्पांजलि मिश्रा सुनील उपाध्याय प्रेमचंद तिवारी दुर्गाप्रसाद पांडेय केशव मिश्र प्रदीप कुमार यादव रमानाथ पांडेय राष्ट्रीय सुरक्षा कोर प्रमुख कृष्णमणि त्रिपाठी एनसीसी कैडेट विजय ललिता सरोज वेदांग तिवारी विद्यालय के स्टॉफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना