EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज लोकतंत्र की हत्या है- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    18 May 2026 20:17 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास अध्यक्ष अधिवक्ता आश्रित संघ ने लखनऊ में जिस तरह से पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया उसकी निंदा करते हुए कहा है कि यह घटना जलियांवाला बाग की याद दिलाता है। बरसों से लंबित अधिवक्ताओं की इंश्योरेंस और मेडिकल की स्कीम केंद्रीय सरकार लागू नहीं कर रही है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार वकीलों के टिकट का ₹5 अरब रुपया रखकर नए वकीलों के भत्ते और वृद्ध वकीलों के लिए पेंशन नहीं लागू कर रही है। इस पर कोई विचार केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है, ऊपर से जाड़ा गर्मी बरसात को झेलते हुए वकील पसीने से तरबतर इस गर्मी में कहीं बैठने के लिए आश्रय बनाए थे उन्हें भी ध्वस्त करके लाठी का चार्ज किया गया। अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज लोकतंत्र की हत्या है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। यदि कोर्ट का कोई आदेश था तो इसपर बैठ करके निर्णय लिया जा सकता था। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188707

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना